फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे मेडिकल छात्र, बाहरी लोगों ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों ने भी कई दौर में समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र गेट पर ही डटे रहे। इसके बाद शाम के समय धरनास्थल का माहौल बदल गया। छात्र धरने पर बैठे थे कि कुछ बाहरी लोग यहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने छात्रों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और कॉलेज के गार्डों ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली और हंगामे को शांत कराया। देर शाम तक छात्र धरनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें