फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एग्जास्ट फैन के रास्ते घुसा चोर, नकदी व जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराजपुर क्षेत्र में एक महिला के मकान में हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iघर का ताला लगाकर मायके गई महिला के घर से एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। चोर घर की दूसरी मंजिल पर बने एग्जास्ट फैन के रास्ते अंदर घुसा था। पुलिस ने महिला के दामाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
Iअमन चौधरी निवासी मिस्टिक हिल्स कॉलोनी कला गांव, राजपुर ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी सास मीनाक्षी वर्द्धन का इसी इलाके में मकान है। वह गत 17 दिसंबर को घर का ताला लगाकर अपने मायके गई थीं। उनकी बेटी अनुकृति चौधरी शुक्रवार शाम करीब तीन बजे लौटीं तो देखा कि अंदर लकड़ी की अलमारी में रखे कपड़े बिखरे पड़े हैं। अंदर चेक किया तो पता चला कि नकदी गायब थी। उन्होंने अपनी मां को फोन किया तो उन्होंने बताया कि अलमारी में एक लाख रुपये रखे हुए थे।I
विज्ञापन

Iअंदर से जेवरात भी चोरी हो गए। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर चेक किया तो मालूम हुआ कि चोर मकान की दूसरी मंजिल पर लगे एग्जास्ट फैन के रास्ते अंदर घुसा था।
विज्ञापन

I
I
I
Iदुकान का ताला तोड़कर सामान चोरीI
Iनेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर अंदर से सामान चोरी कर लिया। दुकान के मालिक हिमांशु सैनी निवासी दून विवि रोड ने बताया कि मोथरोवाला में उनकी भगवती ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने गए तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर से एलसीडी टीवी, डीवीआर और सेटटॉप बॉक्स आदि चोरी हो गए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि सैनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें