फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपांच सालों के भीतर ली गई रकम, अब तक नहीं लौटाईI
विज्ञापन

Iएक व्यक्ति से विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 70 लाख रुपये ठग लिए गए। यह रकम उनसे पांच सालों के भीतर विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के लिए ली गई। पैसे वापस मांगे तो चेक दिए, लेकिन इन्हें भी कभी बैंक में नहीं लगाने दिया गया। अब आरोपी बार-बार मकान बदल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि ठगी तरुण निवासी निजामपुर दिल्ली के साथ हुई है। तरुण के अनुसार वह वर्ष 2018 में सनीर मल सेन से मिले थे। सनीरमल ने विदेश में नौकरी लगवाने के लिए पैसे लिए। कई बार में वर्ष 2023 तक उनसे कुल 70 लाख रुपये ले लिए गए। इस बीच उनका कई बार अंग्रेजी का टेस्ट दिलाया गया। बताया गया था कि उनका टेस्ट बंगलूरू का व्यक्ति पास करा देगा, लेकिन उनका कोई टेस्ट पास नहीं हुआ। इसके बाद जब तरुण ने पैसे मांगे तो सनीरमल ने उन्हें तीन साल में 12 चेक पकड़ा दिए। इन चेक को बैंक में लगाने को पूछा तो लगाने नहीं दिया गया।I
विज्ञापन

Iइसके बाद पिछले दिनों उन्हें 35-35 लाख रुपये के दो चेक और दे दिए गए। कहा कि चेक नवंबर में बैंक में जमा करेंगे तो कैश हो जाएंगे, लेकिन इन चेक को भी बाद में जमा करने से मना कर दिया गया। सनीरमल ने तरुण के साथ कोर्ट में भी अनुबंध किया, लेकिन वह भी उसने नहीं माना। एसओ ने बताया कि तरुण की शिकायत पर सनीरमल निवासी सहस्रधारा रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें