फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात

Tue, 16 Jul 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर(ऊधमसिंहनगर)
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के गांव बेरिया दौलत पुलिस चौकी से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए। कैश रूम तक पहुंचे चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


चोर बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर निकाल कर ले गए। सूचना पर सीओ एमसी बिन्जौला, थाना प्रभारी ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। 

शुक्रवार को बेरिया दौलत स्थित पीएनबी को शाखा प्रबंधक और स्टाफ बंद कर गए थे। शनिवार और रविवार का अवकाश होने पर सोमवार सुबह बैंक कर्मचारियों ने बैंक खोला तो उन्हें प्राथमिक विद्यालय से सटी बैंक की दीवार टूटी हुई दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में तैनात नहीं है सुरक्षाकर्मी 

इससे बैंक कर्मियों में खलबली मच गई।  चोर बैंक के साइड की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। छत की फॉल सीलिंग तोड़कर चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर कैश रूम का ताला नहीं तोड़ पाए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

ग्रामीणों का कहना है कि बैंक के अंदर सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन मुख्य गेट पर कोई कैमरा नहीं लगा है। इससे जाहिर है कि बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शाखा प्रबंधक महेंद्र कोटवाल की तहरीर पर धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि बैंक चोरी के मामले को लेकर तीन टीमें गठित की गई हैं, जो सबूत जुटाकर चोरों का पता लगाएगी। 

गांव बेरिया दौलत स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह कोटवाल ने बताया कि बैक में सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनाती नहीं है। बताते हैं कि बाजपुर क्षेत्र में अधिकतर बैंकों में सुरक्षा कर्मी नहीं है। कुछ बैंकों में सीसीटीवी खराब हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें