फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विहिप के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता को गोलियों से भूना, बाइक पर पीछे बैठा युवक आरोपियों संग फरार

Tue, 16 Jul 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके में सोमवार सुबह बाइक से कचहरी जा रहे अधिवक्ता व विहिप प्रखंड कुंडा के जिलाध्यक्ष को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी बाइक पर पीछे बैठा युवक हत्यारोपियों के साथ भाग निकला। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव लेकर बाघराय सीएचसी जाने लगी, जिसे परिजनों ने छीनकर कब्जे में ले लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जेठवारा तिराहे पर जाम लगा दिया। खबर पर पहुंचे एसपी से लोगों की तीखी झड़प हुई। 

आक्रोशित परिजन शव लेकर घर चले गए। लोग सीएम को बुलाने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए देने की जिद पर अड़ गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर सरायखानदेव निवासी ओम मिश्रा (35) पुत्र तीरथराज मिश्रा विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कुंडा के जिलाध्यक्ष व पेशे से अधिवक्ता थे। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बाद वह बाइक लेकर कचहरी के लिए निकले। रास्ते में उनकी बाइक पर एक युवक सवार हो गया। जेठवारा के देवापुर सकली के करीब पहुंचने पर पीछे बैठे युवक ने ओम से बाइक रोकने के लिए कहा। 
विज्ञापन

जैसे ही ओम मिश्रा ने बाइक रोकी तभी बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने ओम पर गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक ओम के साथ बाइक पर पीछे बैठा युवक बदमाशों की बाइक पर बैठकर मोहनगंज की ओर भाग निकला। 

सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी एस आनंद व एएसपी दिनेश कुमार द्विवेदी दस थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मृतक के घर पहुंचे। बवाल की आशंका में पुलिस अलर्ट रही शाम को डीआईजी केपी सिंह व जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने भी मृत अधिवक्ता के घर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

अधिवक्ता की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए महेशगंज, जेठवारा पुलिस व क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। प्रथमदृष्टया अधिवक्ता की हत्या रंजिश में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
-केपी सिंह, डीआईजी, प्रयागराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें