फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो,,, आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: गोदियाल

विज्ञापन
खाराखेत स्थित नमक सत्याग्रह स्थल में शहीदों को नमन करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एव
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा नेता मौज में हैं। साढ़े चार साल में भाजपा की कोई भी उपलब्धि नहीं रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा के चाल चरित्र को देख लिया है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को विजय पताका देते हुए आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गोदियाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह साढ़े चार साल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आंदोलन किए वह सबके सामने है। भाजपा ने केवल जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, स्वास्थ सुविधाओं का बुरा हाल है और सड़कों में चारों तरफ गड्ढे नजर आते हैं। युवाओं के लिए सरकार कोई नीति नहीं ला पाई।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल में केवल बयानबाजी तक ही सीमित रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष कुमार ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, अशोक वर्मा, मोहित ग्रोवर, राजीव पुंज, तरुण चक्रवर्ती, दीवान सिंह, सुधीर चौधरी, ललित मेहंदीदत्ता, अखिल कुमार, बीरू बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें