फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में बेटे और बहू पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप महिला के दूसरे बेटे ने लगाया है। आरोप है कि संपत्ति के लालच में उनके भाई व भाभी ने उन्हें जीवनरक्षक दवाएं नहीं दीं। इसके कारण उनकी मां की मौत हो गई। मामले में नैनीताल के तल्लीताल में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। इसे शुक्रवार को देहरादून ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा हाईकोर्ट के वकील वीर कुंवर सिंह निवासी खुल्बे निवास, नैनीताल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। कुंवर सिंह का कहना है कि उनकी मां के नाम यूपी और बिहार में दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आरोप है कि सगा भाई अमर सिंह निवासी देहरादून मां के ऊपर लगातार इस संपत्ति को अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। उनकी मां हृदय की बीमारियों से ग्रसित थीं। इसी बीच अमर सिंह उनको अपने साथ ले गया और उन्हें जानबूझ कर दवाइयां नहीं दीं। इसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। गत 10 जून को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब वह हॉस्पिटल मां से मिलने गए तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
बताया गया कि अमर सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर किसी अन्य से मिलने पर रोक लगाई हुई है। राजपुर पुलिस के माध्यम से भी मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन इस पर भी अस्पताल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने मना कर दिया। वीर कुंवर सिंह का आरोप है कि उनके भाई ने मां पर संपत्ति की वसीयत अपने नाम करने का दबाव डाला। आरोप यह भी है कि इसके लिए अमर सिंह ने मां पर बल प्रयोग भी किया। इससे उनकी मां के हाथ में चोट आई। मृत्यु के समय भी इसके निशान मौजूद थे। यह सब काम अमर सिंह ने अपनी पत्नी कंचन सिंह के साथ षड़यंत्र रचकर किया। इस प्रकरण में उन्होंने अस्पताल के एक डॉक्टर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें