फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को चार घंटे तक बनाया मुर्गा

Sun, 10 Nov 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के लाइन जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजेल स्कूल में कक्षा आठ के एक छात्र को धूप में चार घंटे तक मुर्गा बनाकर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वजह से देर रात तबियत बिगड़ने पर छात्र को विकासनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


निदेशक का घेराव
शनिवार को आर्यन ग्रुप के छात्रों ने स्कूल में हंगामा करते हुए निदेशक का घेराव किया। निदेशक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। चिकित्सक ने तबियत खराब होने का कारण पैरों में कमजोरी बताया है। परिजनों का आरोप है कि देर तक मुर्गा बनाए जाने से ही उसे कमजोरी आई।

चार घंटे तक दी सजा
जीवनगढ़ निवासी दर्शन सिंह का पुत्र विपुल सिंह कक्षा आठ का छात्र है। बीमार होने के कारण बुधवार को वह स्कूल नहीं आया था। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्या ने दंड स्वरूप उसे दो घंटे तक मुर्गा बनाया और  फिर शुक्रवार को अभिभावकों को लाने तथापचास रुपये फाइन लाने की बात कही। अभिभावक किन्हीं कारणों से नहीं जा सके। आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्या ने छात्र को चार घंटे तक मुर्गा बनाया। घर आने पर तो बच्चे ने इस बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन देर रात उसकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


छात्र अस्पताल में भर्ती
जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। तब उसने परिजनों को पूरा वाकया बताया। कई घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को यह मामला उस समय तल पकड़ गया जब आर्यन ग्रुप से जुड़े छात्रों ने जिलाध्यक्ष सुमित नेगी की अगुवाई में स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और निदेशक का घेराव किया। निदेशक ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

किया घेराव
घेराव करने वालों में मनीष चतुर्वेदी, सौरभ उनियाल, दलीप सिंह, अभिमन्यु, जाहिद हसन, दीपक कुमार, गुलाब सिंह, नाजिम, सद्दाम, प्रकाश, प्रशांत अंगीरा, दीपक शर्मा आदि शामिल रहे। छात्र के पिता दर्शन सिंह ने भी स्कूल प्रबंधन से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें