फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी।भारतीय खाद्य निगम देहरादून मंडल के तत्वावधान में कालसी के ब्लाक सभागार में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की खाद्यान्न संबंधी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय जनता को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों व किसानों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के किसानों बागवानों तथा आम जन के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक सचिन देव ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता की भी जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, प्रताप रावत, सुरेश सारस्वत, केके सिंह, प्रखर राणा, खुशीराम, पूनम, शिवानी, माधवी, मोहित गौनियाल मोहर सिंह, दाताराम शर्मा, उमेश शर्मा, मदन नेगी राजेश तोमर वीरेंद्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें