फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अनाथ आश्रम में सामने आया किशोरी से दुष्कर्म का मामला, पांच महीने की गर्भवती हुई पीड़िता

Mon, 29 Nov 2021 10:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

घटना शहर के एक पुराने अनाथ आश्रम की है। यहां पर 50 बच्चे (किशोर व किशोरियां भी) रहते हैं। इनमें से एक किशोरी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के एक आश्रम में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता किशोरी के गर्भवती होने की बात से चला। आरोपी भी आश्रम में ही रहने वाला नाबालिग छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। मंगलवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपी छात्र पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


घटना शहर के एक अनाथ आश्रम की है। यहां पर 50 बच्चे (किशोर व किशोरियां भी) रहते हैं। इनमें से एक किशोरी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। इसकी जानकारी वहां की वार्डन को हुई तो वह पहले तो किशोरी के हाव देखकर ही समझ गई। इसके बाद उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट से चेक किया तो पता चला कि वह तो गर्भवती है। इसके बाद उससे पूछताछ हुई तो उसने एक किशोर का नाम बताया। बताया कि उसका किशोर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान उसने यह हरकत उसके साथ की है। 

रविवार शाम को आश्रम के प्रधान की ओर से  किशोर के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि उनकी तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया। इसमें पता चला कि वह लगभग पांच माह की गर्भवती है। उसके पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। इनमें भी उसने उसी किशोर का नाम बताया है, जिसके खिलाफ प्रधान ने शिकायत की थी। मंगलवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही किशोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें