फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से नहीं खुले नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड के समीप 64 लाख की लागत से बने इंडोर बैडमिंटन हॉल शोपीस बनकर रह गया है। हॉल का उद्घाटन हुए छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसके ताले नहीं खुल पाए हैं। दरअसल गढ़ी कैंट बोर्ड इसे पीपीपीपी मोड में संचालित करना चाहता है, लेकिन संचालन के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेमनगर क्षेत्र में विधायक निधि से दशहरा ग्राउंड के पास इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण 64 लाख की लागत से किया गया। जनवरी में निर्माण के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन उद्घाटन के छह माह बाद भी अभी तक इस हॉल का उपयोग नहीं हो पाया है। दरअसल, इसका संचालन कैंट बोर्ड को करना है। बजट की कमी के कारण कैंट बोर्ड इसको पीपीपी मोड में संचालित करना चाहता है। कैंट बोर्ड ने दो बार टेंडर भी आमंत्रित किए, लेकिन कोई संचालनकर्ता नहीं मिला। बाद में कैंट बोर्ड ने खुद ही संचालन निर्णय लिया, लेकिन इसी बीच कोरोना संक्रमण बढ़ जाने के कारण अभी तक ताले लटके हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बीरू बिष्ट के अनुसार जल्द ही अगर इसका संचालन शुरू नहीं किया गया तो युवाओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ कैंट सीईओ का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में सीईओ तनु जैन का कहना है कि पीपीपी मोड में संचालन के लिए कोई सामने न आने के कारण अब स्वयं कैंट बोर्ड ही संचालन करेगा। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें