फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय उप जिला अस्पताल प्रेमनगर में सुविधाओं में तमाम चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव से मरीज बेहाल हैं। प्रेमनगर और आसपास की हजारों की आबादी को अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे गुस्साए कांग्रेेसियों ने मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय पर प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रेमनगर सरकारी अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व मेंस्वास्थ्य महानिदेशक से उनके कार्यालय में मिला और प्रदर्शन के बाद उन्हें ज्ञापन दिया। नवीन जोशी ने कहा कि प्रेमनगर सरकारी अस्पताल में प्रेमनगर और उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां पर समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण लोगों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भटकना पड़ता है। कई लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों से महंगी दरों पर इलाज कराना पड़ता है। जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है, ऐसे कई लोगों को इलाज के अभाव अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। अस्पताल में सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन भी नहीं है। अस्पताल के समीप रेशम विभाग की जमीन खाली पड़ी है, उसे अधिकृत कर सरकार वहां पर अस्पताल का विस्तार कर सकती है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के उत्तराखंड संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग का दायित्व है कि वह जनता को निशुल्क और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इन मांगों पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में मनीष कुमार, अशोक मल्होत्रा, जहांगीर खान ,राजेंद्र मौर्य, अमन बत्रा ,हरचरण सिंह, दीपा चौहान, नीलम देवी, विक्की नायक, अनुराग, अनीश कौशल, प्रवीण वर्मा, अखिल एहेंद्र ,अशोक वर्मा, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें