फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बैंच में बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
अमर सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। जोहड़ी कालसी में मंगलवार की रात को हुए हादसे में स्थानीय निवासी 45 वर्षीय अमर सिंह की मृत्यु हो गई। मूल रूप से ग्राम देऊ के निवासी अमर सिंह पुत्र रण सिंह लंबे समय से अपने परिवार सहित जोहड़ी कालसी स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। मंगलवार रात लगभग आठ बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर पड़ी बेंच पर बैठे हुए थे। तभी कालसी से साहिया की ओर तेज गति से जा रही एक कार पहले एक पिलर से टकराई उसके पश्चात बेंच पर जाकर कार ने तेज गति से टक्कर मार दी। जिस पर बैठे अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।
विज्ञापन

दो मौतों से कालसी जोहड़ी में छाया मातम
कालसी। जोहड़ी कालसी पर एक ही दिन में सुबह तथा रात्रि को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने से मातम का माहौल है। विदित है कि मंगलवार की सुबह लगभग 6:30 बजे जोहड़ी कालसी पर ही बाइक दुर्घटना में स्थानीय 18 वर्षीय युवक विजय की मृत्यु हो गई थी। इसके पश्चात मंगलवार की रात लगभग आठ बजे जोहड़ी कालसी पर ही एक और सड़क दुर्घटना में स्थानीय निवासी अमर सिंह की भी मृत्यु हो गई। दोनों मृतकों के घर थोड़ी दूरी पर ही स्थित हैं। ग्राम प्रधान कालसी दिनेश चौहान ने बताया एक ही दिन में दो लोगों की असामयिक मृत्यु होने के चलते क्षेत्र में काफी गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें