डाकपत्थर के यमुना कालोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए अभिभावक सम्मेलन में बच्चों को शिक्षित व संस्कारित बनाने की बात कही गई। इस अवसर पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर नौटियाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा व उनकी जीवनचर्या को दुस्स्त करने के लिए अभिभावको ंको भी जागरूक रहकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय अपने स्तर से छात्र-छात्राओं की शिक्षा व खेलकूद जैैसी गतिविधियों की बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है। बच्चों को दैनिक खानपान व तमाम तरह की जीवनचर्या की आदत डालने में अभिभावकों को भी जागरूक रहकर प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद उनियाल, विद्यालय के प्रबंधक पीएस बिष्ट, उप प्रबंधक अनिल अग्रवाल, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कालिका प्रसाद थपलियाल, अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, अनिल, पंकज थपलियाल, दीपक रावत, अजय नौटियाल, रिंकी, दिवाकर, सुषमा, मुकेश त्यागी, फकीर चंद, कुसुम पंत, विजेता, नीरज, आशुतोष, स्वाति, मुक्ता, शालू उपस्थित रहे।