मीडिया में यह खबर प्रसारित होने के बाद न सिर्फ जिले की पुलिस व खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने कहा कि आतंकी आरिज चंपावत जिले की नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है या नहीं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही बात आईजी पूरन सिंह रावत ने भी कही है।
टुंडा की गिरफ्तारी की भी नहीं लगी थी भनक
टनकपुर। दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के बनबसा बार्डर से 16 अगस्त 2013 को आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार करने दावा किया था, लेकिन तब भी जिले की पुलिस व सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों को इस आतंकी के बनबसा बार्डर से गिरफ्तार होने की भनक नहीं लगी थी।