फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हेलीपैड पर टेंट कॉलोनी, ठहरेंगे 700 श्रद्धालु

Tue, 14 Apr 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर धाम में श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए जरूरी तैयारियां चल रही हैं। एमआई-26 के हेलीपैड पर टेंट कॉलोनी बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। मंदिर तक पहुंचने के लिए मंदाकिनी नदी पर बने पुल से नये रास्ते का निर्माण जोरों पर हो रहा है।
विज्ञापन


आपदा के बाद पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ में इन दिनों यात्रा तैयारियों के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। शासन केदारनाथ धाम में कम से कम 5 हजार यात्रियों को एक समय में ठहराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

बनेंगे 80 से अधिक टेंट
इसी प्रक्रिया के तहत हट्स और कॉटेज निर्माण के अलावा हेलीपैड पर टेंट कॉलोनी का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां 80 से अधिक टैंट लगाए जाने हैं, जिनमें करीब 700 श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था होगी। यहां लग रहे एक टैंट में 6 से 8 श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


धाम में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धलुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टैंट कॉलोनी में स्वागत कक्ष भी बनाया जाएगा। दूसरी तरफ धाम में निम द्वारा अभी तक 6 निजी भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है।

14 डिग्री रहा तापमान
सोमवार को केदारनाथ धाम में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान बर्फीली हवाएं भी चलती रही। प्रात: 6 बजे यहां तापमान 1 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया, जो दोपहर को 14 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें