वापस घर लौटे बेटे को डरा सहमा देखकर मां ने जब विश्वास में लेकर बातचीत की तब मासूम ने पूरा घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
एसओ प्रशांत बहुगुणा के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम युवक को अपने साथ थाने ले आई। देर शाम ही मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर 22 वर्षीय आरोपित हेमंत पुत्र महादेव निवासी उंगली जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।