फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास! 10 साल की उम्र में बनाया वॉट्सएप से बेहतर एप 'ड्राइक'

Tue, 19 Jan 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के होनहार दस साल के अशेष अरोड़ा ने वॉट्सएप की तर्ज पर उससे भी एडवांस सुविधाओं से लैस एप ‘ड्राइक’ तैयार करने का दावा किया है। यह एप गूगल के प्ले स्टोर में उपलब्ध है।
विज्ञापन


अशेष ने दावा किया कि यह वॉट्सएप से कम समय में मैसेज एक दूसरे को पहुंचाता है और खास बात यह है कि पर्सनल चैट को मिटाया जा सकता है, जबकि वॉट्सएप में मैसेज भेजने के बाद उसे दूसरे के अकाउंट से मिटाया नहीं जा सकता।

सोमवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में अशेष अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता कर तैयार किए एप ड्राइक के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

मूक बधिर पिता की संतान है अशेष

अशेष ने इसके फीचरों व सुविधाओं के बारे में बताया कि इस सोशल एप में 200 नंबरों का ग्रुप बनाया जा सकता है। परिजनों का कहना है कि पांचवीं के छात्र अशेष ने एप बनाने के लिए कोई कोर्स नहीं किया और न ही किसी से सीखा।

उसने इस एप को गूगल प्ले स्टोर में डालने के लिए 25 डॉलर का भुगतान किया। उसे टेलीग्राम की ओर से नेटवर्क उपलब्ध कराया गया है। यही नहीं दस साल की उम्र की उम्र में यह कारनामा करने वाले अशेष के पिता मूक बधिर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें