अब उत्तराखंड में इंडस्ट्री वालों को पानी के कनेक्शन के लिए परेशान नहीं होना होगा। जल संस्थान ने इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है।
इंडस्ट्री वालों के लिए अलग से की गई यह व्यवस्था बेहद आसान है। विभाग की वेबसाइट ujs.uk.gov.in पर कनेक्शन के लिए करना होगा अप्लाई इंडस्ट्री वालों ने सीएम से शिकायत की थी कि उन्हें पानी और बिजली के कनेक्शन के लिए लंबी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों ही विभागों को इसके लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जल संस्थान ने तय समय सीमा के भीतर इसका लिंक तैयार कर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। अब एक क्लिक पर ही इंडस्ट्री वालों को पानी का कनेक्शन मिल जाएगा, वो भी जल्द।
ऐसे करें आवेदन
जल संस्थान की वेबसाइट ujs.uk.gov.in पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा, इस पेज पर नीचे की ओर ऑन लाइन सर्विसेज का लिंक होगा। इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा, जिसके बायीं तरफ विडो दिखेगी। इस विडो पर दूसरा ऑप्शन अप्लाई न्यू कनेक्शन का आएगा।
इस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन वाला पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपनी लॉगइन आईडी बनानी होगी। यह आईडी विभाग भी बनाकर दे सकता है। इसके बाद कनेक्शन एप्लाई का ऑप्शन आएगा, जिस पर डिस्ट्रिक्ट, डिवीजन सलेक्ट करने होंगे। संबंधित कागज स्कैन करके साथ लगाने होंगे। तय समय-सीमा के भीतर आपको कनेक्शन का जवाब मिल जाएगा।
उपभोक्ता से ऑनरशिप, आईडी प्रूफ की कॉपी ऑनलाइन ले ली जाएगी। इंडस्ट्री वालों को परेशानी न हो, इसके लिए कम फार्मेलिटी रखी गई हैं। फॉर्म में कुछ चीजे विभाग वाले ही भर देंगे। यह ऑनलाइन लिंक तैयार है। इस पर इंडस्ट्री वाले पानी के कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- सुबोध कुमार, सचिव प्रशासन, जल संस्थान