फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीलू रौतेली पुरस्कार: राज्य स्तरीय पुरस्कार की धनराशि बढ़ाए जाने के साथ ही चयन प्रक्रिया में भी बदलाव

Sun, 17 Apr 2022 03:05 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून

सार

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए अब तक ऑफलाइन आवेदन लिए जाते रहे हैं। यही वजह है कि कई बार चयन प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं, सरकार की ओर से इसमें पारदर्शिता के लिए अब आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर प्रदेश सरकार की ओर से हर साल दिए जाने वाले तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार की धनराशि बढ़ाए जाने के साथ ही चयन प्रक्रिया में भी बदलाव की तैयारी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक पुरस्कार के लिए महिलाओं से अब ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से हर साल 23 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के लिए इन महिलाओं से अब तक ऑफलाइन आवेदन लिए जाते रहे हैं।

यही वजह है कि कई बार चयन प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं, सरकार की ओर से इसमें पारदर्शिता के लिए अब आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सरकार की ओर से तीलू रौतेेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार को इस साल लगातार दूसरे साल बढ़ाया जा रहा है।  पिछले साल धामी सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया।

विज्ञापन

दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार की आंगनबाड़ी पुरस्कार की धनराशि

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पुरस्कार की धनराशि को दस हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये किया। जिसे अब इस साल समान रुप से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया जाएगा। धामी सरकार की ओर से पूर्व में पुरस्कार की धनराशि बढ़ाने की घोषणा की गई थी। विभागीय सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुुताबिक जल्द ही इसका जीओ जारी कर दिया जाएगा। जबकि पुरस्कार के लिए महिलाओं के चयन में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अलावा पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है।  

 

विज्ञापन

नंदा गौरा योजना के लिए 58 करोड़ रुपये किए जारी 

प्रदेश सरकार की ओर से बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये एवं उसके इंटरमीडिएट पास करने पर पात्र बालिकाओं को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक विभाग की ओर से इस मद में 58 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। 

नंदा गौरा योजना के आवेदन भी अब ऑनलाइन 

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक विभाग में नंदा गौरा योजना के आवेदन भी अब ऑनलाइन होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। जिसे जल्द लॉन्च किया जाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें