दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार की आंगनबाड़ी पुरस्कार की धनराशि
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पुरस्कार की धनराशि को दस हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये किया। जिसे अब इस साल समान रुप से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया जाएगा। धामी सरकार की ओर से पूर्व में पुरस्कार की धनराशि बढ़ाने की घोषणा की गई थी। विभागीय सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुुताबिक जल्द ही इसका जीओ जारी कर दिया जाएगा। जबकि पुरस्कार के लिए महिलाओं के चयन में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अलावा पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है।
नंदा गौरा योजना के लिए 58 करोड़ रुपये किए जारी
प्रदेश सरकार की ओर से बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये एवं उसके इंटरमीडिएट पास करने पर पात्र बालिकाओं को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक विभाग की ओर से इस मद में 58 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
नंदा गौरा योजना के आवेदन भी अब ऑनलाइन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक विभाग में नंदा गौरा योजना के आवेदन भी अब ऑनलाइन होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। जिसे जल्द लॉन्च किया जाना है।