फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दुर्गम से सुगम में समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलन करेगा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ

Sat, 07 Aug 2021 01:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बैठक में नीलिमा नेगरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। शुक्रवार संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक में अरविन्द सोलंकी को उपमंत्री, गीता गौड़ को लेखाकार, शशांक शर्मा को विधि सलाहकार और तेजपाल सिंह रावत को प्रचार मंत्री का पदभार दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से दुर्गम से सुगम में समोयोजित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। साथ ही सामान्य विषय के पदों पर पदोन्नति, प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति, लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान समेत अन्य मांगों के लिए भी चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को संघ की त्रैमासिक बैठक कर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन

बैठक में नीलिमा नेगरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। शुक्रवार संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक में अरविन्द सोलंकी को उपमंत्री, गीता गौड़ को लेखाकार, शशांक शर्मा को विधि सलाहकार और तेजपाल सिंह रावत को प्रचार मंत्री का पदभार दिया गया।

बैठक में सभी छह विकासखंडों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत ने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों में पदोन्नति की प्रक्रिया गतिमान है। समायोजन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही दुर्गम विद्यालयों से सुगम के विद्यालयों में रिक्त पदों पर समायोजन कर दिए जाएंगे। बैठक में संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनोद लखेड़ा, शशि दिवाकर, गंभीर रावत, गंभीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें