फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: काउंसिलिंग नहीं हुई तो शिक्षकों ने मचाया कोहराम, निदेशक को बनाया बंधक

Sat, 15 Oct 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
protest - फोटो : amar ujala
सीआरपी, बीआरपी की काउंसिलिंग के लिए प्रदेश भर से शिक्षकों को देहरादून में बुलाए जाने के बाद ऐन मौके पर काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई। इससे गुस्साए शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी सहित काउंसिलिंग समिति के अधिकारियों को डेढ़ घंटे तक राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के हॉल में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

2 of 6
protest
शिक्षा निदेशक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षकों ने उन्हें स्कूल से निकलने नहीं दिया। शिक्षक मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। बाद में शिक्षा निदेशक शिक्षकों को चकमा देकर वहां से किसी तरह निकली।
 
विज्ञापन

3 of 6
protest
सीआरपी, बीआरपी के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए प्रदेश भर से शिक्षकों को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे काउंसिलिंग शुरू हुई, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे शिक्षकों को बताया गया कि काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है। इससे नाराज शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। शिक्षकों ने शिक्षा निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को हॉल में कुंडा लगाकर बाहर नहीं निकलने दिया।

4 of 6
protest
कुछ शिक्षक नेताओं ने भी शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया। दोपहर तीन बजे शिक्षा निदेशक हॉल से बाहर निकलीं तो शिक्षक उनकी कार के आगे बैठ गए। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन शिक्षक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद शिक्षा निदेशक को अपनी कार वहीं छोड़कर निकलना पड़ा।
 
विज्ञापन

5 of 6
protest
देर शाम तक शिक्षक स्कूल में धरने पर बैठे रहे। शिक्षकों ने कहा कि राजनीकि दबाव में काउंसिलिंग को रोका गया है। शिक्षकों ने बताया कि 10 दिसंबर 2014 को इसके लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन चयन के बावजूद उन्हें अब तक तैनाती नहीं मिली। आरोप लगाया कि एक संगठन ने सरकार पर दबाव डलवाकर काउंसिलिंग को रुकवाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
protest
जनपदों से सीआरपी, बीआरपी की रिक्तियां सही न भेजे जाने की वजह से काउंसिलिंग स्थगित की गई है।
- सीमा जौनसारी, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें