फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर अग्निकांड में लाखों की स्कूल ड्रेस स्वाहा, तस्वीरों में देखें...

Fri, 14 Oct 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
fire - फोटो : amar ujala
हरिद्वार के ज्वालापुर में रेलवे फाटक के पास जयसिंह एंड कंपनी (स्कूल ड्रेस की दुकान) की तीसरी मंजिल पर लगी आग से कई लाख का माल जल गया। आग पर काबू पाने के लिए क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल की दीवार तक ध्वस्त करनी पड़ी। पांच दमकल वाहन की मदद से करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
fire
अग्निकांड से क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। यातायात व्यवस्था संभालने में भी पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। अग्निकांड का कारण शार्ट सर्किंट माना जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 8
fire
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आस पास रेल चौकी से फर्लांग भर की दूरी पर स्थित जयसिंह एंड कंपनी दुकान की तीसरी मंजिल से धुआं निकलता देख दुकान मालिक वीरेंद्र जयसिंह ने रेलवे स्टेशन चौकी को सूचना दी।
 

4 of 8
fire
तभी चौकी से एक दीवान प्रदीप मलिक और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। चूंकि तीसरी मंजिल पर आग लगी थी लिहाजा दूसरी मंजिल पर रखे सामान को फटाफट नीचे फेंका गया। सीएफओ राजेंद्र सिंह खाती भी दमकलकर्मियों के साथ पहुंच गए। तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों में स्थान ही न होने के कारण दमकलकर्मी दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच गए। लेकिन धुआं इतना था कि उन्हें नीचे आना पड़ा।
 
विज्ञापन

5 of 8
fire
आनन फानन में नगर निगम से क्रेन मंगवाई गई। क्रेन से तीसरी मंजिल की दीवार दो जगह से ढहा दी गई। फिर आग पर काबू पाने की कवायद शुरु हुई।
 
विज्ञापन

6 of 8
fire
मायापुर एवं सिडकुल फायर स्टेशन के पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए। सीएफओ राजेंद्र सिंह खाती ने बताया कि संभवत शार्ट सर्किंट ही आग का कारण हो सकता है। शनिवार को वे घटनास्थल का मौका मुआयना करेंगे। अग्निकांड में कई लाख का नुकसान हुआ है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
fire
हरिद्वार, हैरानी की बात ये है कि तीसरी मंजिल पर एक भी रोशनदान तक नहीं था और न ही अग्निशमन उपकरण का इंतजाम था। सीढ़ियां भी बेहद ही संकरी थी और उस पर भी सामान ठूस ठूस कर रखा हुआ था। क्योंकि, तीसरी मंजिल और छत को गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। 
 
विज्ञापन

8 of 8
fire
हरिद्वार, एक बारगी तीन दमकलकर्मी साहस का परिचय देते हुए दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच भी गए थे पर जब उन्होंने देखा कि छत से उतरने वाले रास्ते पर भी धुआं ही धुआं है और अंदर जाने का रास्ता दिखाई ही नहीं दे रहा है तो धुएं से उनका भी दम घुटने लगा। उन्होंने नीचे खड़े सहकर्मियों से इशारेमें बात की फिर इशारा मिलने पर वे नीचे लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें