पति का कहना है कि छह नवंबर को जब फैक्ट्री से घर आ रहा था तो रास्ते में उक्त शिक्षक के साथियों ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि सोमवार सुबह वह शिक्षक से इस संबंध में बातचीत करने गया तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की गई।
महिला शिक्षक के पति का का कहना है कि दो माह पहले भी उसने दोनों की फोन कॉल पकड़ी थी, जिसकी उसके पास कॉल रिकार्डिंग है और जब शिक्षक ने पंचायत में माफी मांगी तब पंचायत ने उसे चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।
उधर, शिक्षक ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि महिला शिक्षक के पति ने स्कूल में पहुंचकर उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की। बुग्गावाला थाने के एसआई बलबीर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।