इसके बाद उसने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर उनकी पुत्री शिक्षक के घर चली गई। आरोप है कि वहां शिक्षक ने उससे दुराचार किया। उसने धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार शाम को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार समाचार में शिक्षक व कॉलेज का नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। ऐसा करने से पीड़िता की पहचान उजागर होने की आशंका है।