शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में सीएम रावत ने शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों से बात की।
- फोटो : AmarUjala
राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े 21 हजार से अधिक टीचर ने रविवार को हड़ताल खत्म करने को एलान कर दिया।
सीएम हरीश रावत और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ शनिवार देर रात हुई वार्ता के बाद शिक्षक संघ हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुआ। हालांकि, अनशन और हड़ताल समाप्त करने का अंतिम निर्णय रविवार को लिया जाएगा।
सीएम आवास पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीचरों की अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है, लेकिन अभी भी तीन फीसदी वेतन वृद्धि के मामले में पेच फंसा है।
सीएम के आदेश पर अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। टीचरों के अनिवार्य व अनुरोध के आधार पर तबादले की मांग पर भी सहमति बन गई है।