फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता का पैसा लुटाकर सरकार बचाने में लगे हरीश'

Fri, 23 May 2014 06:22 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण विजय का कहना है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता के पैसों को लुटाकर उसे टिकाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस प्रदेश में राजनीतिक आपदा के रूप में चक्की का पत्थर बन चुकी है।

पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा सांसद
तरुण विजय ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि यह पहली सरकार है जो अपना अस्तित्व बचाने के लिए जनता के धन को लुटा रही है। इस समय यात्रा पर ध्यान देने के बजाय सरकार अपने विधायकों को एडजस्ट करने में लगी है।
विज्ञापन


कहा कि यह पहला प्रदेश है जहां 40 में से 38 विधायकों को मंत्री बना दिया गया है। तरुण विजय ने कहा कि इन मंत्रियों के खर्चे का पैसा कहां से आएगा।

सरकरा बढ़ा रही प्रदेश पर कर्ज
पहले ही प्रदेश 32 हजार करोड़ के कर्जे में डूबा हुआ है। उसे कम करने के बजाय सरकार ने और बढ़ाने का काम किया है। सरकार को अपने खर्चे को कम करते हुए आदर्श उदाहरण पेश करना चाहिए था, लेकिन सबकुछ उल्टा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि डूबती नैया बन चुकी सरकार को चारधाम यात्रा की दुश्वारियां नजर नहीं आ रही हैं। नंदा राजजात यात्रा सिर पर है लेकिन उसकी तैयारियां कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन


जनता लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 63 विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस को नकार चुकी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र बिष्ट, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें