टैलेंट सर्च सीजन-1 की जल्द शुरूआत होने वाली है। ऑडिशन जल्द शुरू होंगे। टैलेंट सर्च सीजन-1 की अपार सफलता के बाद अमर उजाला और अविरल क्लासेज जल्द उत्तराखंड टैलेंट सर्च सीजन-2 शुरू करने जा रहे हैं। जो
पिछली बार की तुलना में और ज्यादा भव्यहोगा। इस बार पूरे उत्तराखंड के बच्चे इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इसे लेकर जल्द प्रदेश के 13 शहरों में ऑडिशन होंगे। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रशिक्षण देंगे।
उत्तराखंड टैलेंट सर्च सीजन-2 को लेकर अमर उजाला की ओर से सूबे के 13 शहरों में जल्द ऑडिशन शुरू किए जाएंगे। ऑडिशन के बाद चुने हुए। प्रतिभागियों की देहरादून में सात दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
जहां वह बॉलीवुड सेलिब्रिटी और डांस कोरियोग्राफर व एंकर फारुख सिद्दीकी और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर दीपक जैन से प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इस टैलेंट सर्च में सात दिन गेस्ट लेक्चर के रूप में बॉलीवुड के दिग्गज प्रतिभागियों से अपना अनुभव साझा करेंगे।
टैलेंट सर्च सीजन-2 में प्रतिभागी डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग और एंकरिंग में से किसी एक वर्ग में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें दो आयु वर्ग रखे गए हैं। पहले में जहां 5 से 14 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।
वहीं, दूसरे आयुवर्ग में 15 से अधिक उम्र के बच्चों और युवाओं को मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम के फॉर्म जल्द ही अमर उजाला के सभी कार्यालयों में उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिये अमर उजाला...।
इन शहरों में होंगे ऑडिशन
Audition
देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रामनगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़।
शिक्षा टैलेंट सर्च का भी आयोजन
टैलेंट सर्च सीजन-2 में इस बार सांस्कृतिक एक्टिविटीज के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रतिभागी अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए
अविरल क्लासेस शिक्षा टैलेंट सर्च का भी आयोजन करेगा। जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने की इच्छा रखने वालों के लिए अविरल क्लासेस की ओर से देहरादून में फ्री वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।