फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attention Railway Passengers: एक जुलाई तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट भी बदला 

Fri, 24 Jun 2022 11:07 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर

सार

आज  शुक्रवार से तीन जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया गया है। कई ट्रेनें रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते अकबरपुर, फैजाबाद, शाहगंज होकर नहीं जाएंगी। इसके अलावा गुरुवार को कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल में खेतासराय मेहरवा और महगांवा स्टेशन के बीच बाराबंकी अयोध्या कैंट अकबरपुर जबलपुर रेल खंड में रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसे देखते हुए अमृतसर से टाटानगर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस एक जुलाई तक रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन


लखनऊ मंडल में आज 24 जून से रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इसे लेकर रेलवे की ओर से अमृतसर से टाटानगर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस को 24, 29 जून और एक जुलाई को रद्द किया गया है। टाटानगर से अमृतसर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस 23, 27 और 29 जून को रद्द रहेगी।

इसके अलावा आज शुक्रवार 24 जून से तीन जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस के रूट में परिवर्तन किया गया है। कई ट्रेनें रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते अकबरपुर, फैजाबाद, शाहगंज होकर नहीं जाएंगी। इसके अलावा गुरुवार को कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कुछ के रूट में परिवर्तन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल में 24 जून से तीन जुलाई तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। इस कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ के रूट में परिवर्तन किया गया है।

ये भी पढ़ें...Weather Alert:  चारधाम यात्रा पर आने वाले मौसम का हाल जरूर जान लें, भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें