फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट नहीं है, कैसे बताएं मिठाईयां नकली हैं?

Wed, 30 Oct 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप पर्व दिवाली को महज तीन दिन बाकी हैं। मिठाईयों का बाजार सज चुका है। सालाना बजट के रूप में 30 हजार रुपए स्वीकृत हैं, लेकिन समय पर बजट न होने से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपनी जेब से पैसे खर्च कर सैंपल भरने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


डिस्पैचिंग का खर्च
एक सैंपल भरने में औसत रूप से 500-800 रुपए तक का खर्च आता है। इसके बाद कंटेनर खरीदने, 27 फार्म भरने, डिस्पैचिंग का खर्च अलग से है। हालांकि त्योहारी सीजन देख खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सैंपलिंग अभियान चलाया हुआ है, लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों में अभी तक पहुंच नहीं हुई है। ऐसे में मिलावटखोरी पर लगाम दूर की कौड़ी बनी हुई है।

नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा नमूने
नगर निगम क्षेत्र में इस साल सबसे ज्यादा नमूने लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह केअनुसार वह अब तक 130 नमूने ले चुके हैं। बीते साल यह आंकड़ा 68 था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें