फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब सपना, सत्ता तक पहुंचायेगा भात-दाल!

Tue, 29 Oct 2013 10:05 PM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी का दावा है कि 2014 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बूते केंद्र में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


मोदी फैक्टर के सवाल पर सोनी ने कहा कि मोदी और भाजपा क्या करते हैं इससे कांग्रेस को कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस अपने काम के बूते जनता के पास जाएगी।

पढें, बारूद के ढ़ेर पर राजधानी, चिंगारी बुझाने को नहीं पानी!

सांसद की पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस
उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस एक बार फिर सांसद की पांचों सीटें जीतेगी। अंबिका सोनी रविवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मनरेगा योजना का खासा लाभ मिला था। 2014 के चुनाव में खाद्य सुरक्षा अधिनियम बड़ा फैक्टर बनने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बिल से गरीब तबके को भरपेट भोजन मिलेगा।

पढें, 'कहीं से भी रामदेव के भाई को ढूंढ कर लाओ'

कांग्रेस में नेतृत्व का कोई संकट नहीं
राहुल गांधी के नेतृत्व के सवाल पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। राहुल गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं, सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं। साथ ही यह भी जोड़ा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री बनने लायक एक नहीं, दस नेता हैं।

पिथौरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद पूछने पर सोनी ने कहा कि प्रदेश में आपदा को चार महीने हो चुके हैं। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में काम हुआ या नहीं यहां आकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से राय ली।

पढें, 'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'

कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं
बुनियादी कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने की बात सामने आती है, इसलिए कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने कमियां भी गिनाई हैं। जहां-जहां कमियां दिखी हैं, उनको ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें