नवयुवकों को पढ़ाएंगे श्रीमद्भगवद् गीता
हरिद्वार जेल से जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद स्वामी यति नरसिंहानंद ने कहा कि इस पूरी लड़ाई में हिंदू समाज की जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी जैसे योद्धा के प्रति उदासीनता से खिन्न होकर वह अब अपने बचे हुए जीवन को मां और महादेव के महायज्ञ व योगेश्वर श्रीकृष्ण की श्रीमद्भगवद् गीता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान व स्वाभिमान की इस लड़ाई में असफल रहने के लिए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह नवयुवकों को श्रीमद्भगवद् गीता पढ़ाने और धार्मिक कार्यों में अपने जीवन को व्यतीत करेंगे।
ये भी पढ़ें..Analysis: केंद्र सरकार न हुई उदार तो पांच साल में 25 हजार करोड़ के नुकसान के लिए उत्तराखंड रहे तैयार