फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाथ में झाड़ू, हर गली में सफाई

Fri, 03 Oct 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हर नागरिक दून को साफ करने का जिम्मा उठा ले तो पूरा उत्तराखंड साफ होगा। और फिर अपना राज्य भारत को स्वच्छ करने की मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।
विज्ञापन


स्वच्छ रहने का संदेश देते हैं भारतीय शास्त्र
गांधी पार्क में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कचरे की सफाई के साथ दिलों में जमी सांप्रदायिकता, जातिभेद, क्षेत्रवाद की गंदगी की सफाई की भी जरूरत जताई।

गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों से मुखातिब सीएम ने कहा कि आज हम सबको मन और विचारों में भी स्वच्छता की शपथ लेनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भारतीय शास्त्र भी स्वच्छ रहने का संदेश देते हैं। कहा कि सामूहिक समूह गठित करके ही स्वच्छता अभियान सफल होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने रामपुर तिराहा कांड में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि दो अक्तूबर को मानवता कलंकित हुई थी।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मेयर विनोद चमोली, विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी चंद्रेश यादव, निदेशक स्वजल सौजन्या आदि मौजूद रहे।

आज की राजनीति मीडिया प्रेरित
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और आजादी आंदोलन के दौर के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज की राजनीति मीडिया के ग्लैमर से प्रभावित दिखती है। लेकिन तब नेता गरीबों के बीच रहते थे और उन्हें अखबारों में छपने का लालच भी नहीं रहता था।  

गंगटोक, बंगलुरू से लें सीख
सीएम ने कहा कि गंगटोक ने अपनी बदसूरत तस्वीर को आज हरियाली में तब्दील कर दिया है। बंगलुरू भी क्लीन सिटी के तौर पर विकसित की गई है। सीएम ने बच्चों से पूछा, वो कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं। कहा कि हर नागरिक इससे सीख ले तो दून की तस्वीर भी बदल सकती है।

घर से करें शुरुआत
सीएम हरीश रावत ने मेयर विनोद चमोली संग गांधी पार्क के बाहर निगम के एक माह तक चलने वाले स्वच्छ दून अभियान में शामिल ट्रैक्टर ट्रालियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर से शुरुआत करनी होगी। नागरिक सड़कों पर गिरा कूड़ा भले न उठाएं, लेकिन खुद गिराएं भी नहीं। वे गंदगी नहीं करेंगे तो यही उनकी बड़ी सहभागिता होगी।

हर गली में सफाई
गुरुवार को भाजपाई महानगर कार्यालय से सफाई करते हुए दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक होते हुए पंडित दीनदयाल पार्क गए। महानगर महामंत्री राजेंद्र नवानी ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में अभियान चलेगा। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रेमलाल बेलवाल, हरीश नारंग, अनंत सागर आदि रहे।

हाथीबड़कला और सर्वे इस्टेट में विधायक गणेश जोशी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महासर्वेक्षक डा. स्वर्ण सुब्बाराव, अपर महासर्वेक्षक अनिल कुमार, भूपेंद्र कठैत आदि मौजूद रहे। विधायक हरबंस कपूर की अगुवाई में कैंट में अभियान चला। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने हरभजवाला, देहराखास में सफाई की।

निगम का एक माह का अभियान शुरू
नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक माह के अभियान की शुरुआत मुसलिम कालोनी से की। मेयर विनोद चमोली और पूर्व सांसद सतपाल महाराज अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे थे। मेयर ने कहा कि मिशन सफाई वर्ष के तहत दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के निर्माण की शुरुआत अगले पखवाड़े से हो सकती है।

एक दिन में तीन बार सफाई
जिस मुसलिम कालोनी में कभी एक बार भी झाड़ू नहीं चलता था, वहां एक ही दिन में तीन बार सफाई कर डाली गई। निगम कर्मियों की इस फुर्ती पर स्थानीय लोग खुश थे और हैरान भी। अभियान की शुरुआत करने पहुंचे नेताओं को मौके पर कचरे का एक तिनका भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें