फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surkanda Devi: अगले तीन दिन बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

Mon, 18 Mar 2024 03:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

चैत्र नवरात्र के दौरान रोपवे के संचालन में कोई परेशानी उत्पन्न न हो इसे देखते हुए रोपवे का मरम्मत कार्य पहले करने का निर्णय लिया गया है।
 
विज्ञापन
सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोप-वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्वपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन मंगलवार से अगले तीन दिन तक पूरी तरह से बंद रहेगा। 19, 20 और 21 मार्च को रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। रोपवे बंद रहने के दौरान सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे है। चैत्र नवरात्र के दौरान रोपवे के संचालन में कोई परेशानी उत्पन्न न हो इसे देखते हुए रोपवे का मरम्मत कार्य पहले करने का निर्णय लिया गया है।

Mussoorie: मसूरी वन्यजीव विहार रेंज में बिना अनुमति उड़ाया हेलीकॉप्टर, कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 19 से 21 मार्च तक  तीन दिनों तक रोपवे का मरम्मत कार्य के साथ-साथ तकनीकी निरीक्षण होना है। 22 मार्च सुबह आठ बजे से पूर्व की तरह रोपवे की सेवा विधिवत संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें