पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर 100 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। साथ ही महिलाओं के खाते में घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी के रूप में 200 रुपये डालेगी।
रविवार को पथरी बाग स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश का सर्वांगीण हुआ। खासकर धर्मपुर विधानसभा में भंडारी बाग रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति कांग्रेस शासनकाल में हुई। मलिन बस्ती को मालिकाना हक देने का कानून उनके शासनकाल में ही हुआ। महिला सशक्तीकरण से महिलाओं को स्वाबलंबी बनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरण सिंह रावत ने कहा कि बूथ कमेटी पार्टी की रीढ़ होती है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हो गया है। कार्यक्रम को गरिमा दसौनी, महावीर रावत, राजीव जैन, विनोद चौहान, मदनलाल, नानक चंद, दर्शनलाल, कमलेश रमन, चतर सिंह रावत, नितिन रावत ने संबोधित किया।
संचालन रेखा नेगी, राव नसीम और वनीश चहल ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सूरी, एस बी थापा,सुरेंद्र मैठाणी, राजू आनंद,रमेश डोभाल,फैजल,प्रताप सिंह तड़ियाल योगेश खंडूजा,मंजीत सिब्बल,शकुंतला किमोला,अलका शर्मा,ज्योति,मालती पंवार,सीमा, पुष्पा रतूड़ी,बचन सिंह रावत,साहब सिंह रावत आदि उपस्थित थे।