फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Union Elections: देहरादून एमकेपी कॉलेज में पांच साल बाद एनएसयूआई ने लहराया परचम, सभी पदों पर जीत

Sat, 27 Sep 2025 09:41 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून एमकेपी में पांच साल बाद एनएसयूआई ने परचम लहराया। सभी पदों पर जीत हासिल की। एमकेपी में पहली बार सबसे कम 22.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
एमकेपी कॉलेज में जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव में एमकेपी पीजी कॉलेज में पांच साल बाद एनएसयूआई ने जबरदस्त जीत हासिल की। कार्यकारिणी के सभी पदों पर एनएसयूआई का ही कब्जा हुआ। एनएसयूआई की विपाशा ने अध्यक्ष पद पर 67 मतों से जीत दर्ज की। हालांकि इस बार एमकेपी कॉलेज में सबसे कम 22.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर ही 11 छात्राओं ने नोटा को भी चुना।

नतीजों की घोषणा होते ही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में खुशी ही लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद जीत का जश्न मनाया गया और पूरे पैनल को माला पहनाकर बधाई दी गई। शनिवार सुबह नौ बजे कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान के लिए छात्राओं में उत्साह नहीं दिखा। इसके चलते दोपहर एक बजे तक कॉलेज में 1358 छात्राओं में से कुल 306 छात्राओं ने ही मतदान किया।

विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज में छात्राओं के बीच कहासुनी भी होती रही। दोपहर 2.30 बजे मतगणना शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की विपाशा ने एबीवीपी की शिवानी रावत को 67 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन

एबीवीपी की तनिशा बिष्ट को चार मतों से हराया
उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की महक वाल्मीकि ने एबीवीपी की तनिशा बिष्ट को चार मतों से हराया। महासचिव पद पर एनएसयूआई की पायल ने एबीवीपी की मुस्कान को 46 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, सह सचिव पद पर एनएसयूआई की प्रियंका ने एबीवीपी की करीना प्रवीन को 58 मतों से हराकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई की रूकसार खातून ने 165 मत हासिल एबीवीपी की मानसी को 44 मतों से हराया। वहीं, विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की निधिका ने 171 मत हासिल कर एबीवीपी की राखी यादव को 53 मत से हराकर जीत दर्ज की।

ये भी पढे़ं...Student Union Elections:  उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में दिलचस्प मुकाबला, अध्यक्ष पद फिर ABVP का कब्जा

दिनभर रही गहमा-गहमी, हंगामा भी हुआ

एमकेपी पीजी कॉलेज में सुबह मतदान के बाद से दोपहर एक बजे तक गहमा गहमी का माहौल रहा। कॉलेज में कई बार छात्राओं के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान एनसीसी की कुछ छात्राएं दीवार कूदकर कॉलेज में पहुंची तो उनके पास से हैंडकार्ड मिले। इस पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान गेट पर भी खूब हंगामा हुआ। इसके बाद कॉलेज प्रबंधक ने एनसीसी की नौ छात्राओं को मतदान से वंचित रखा और बाहर भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें