छात्र संघ चुनावों से पहले पुलिस ने झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश लगाने की तैयारी की है। विभिन्न छात्र संगठनों के कुल 28 छात्र नेताओं को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है। अब जल्द ही प्रशासन की ओर से इन छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
इस संबंध में थाना डालनवाला पुलिस को झगड़ालू छात्र नेताओं की सूची तैयार करने को कहा गया था। ताकि, इनके खिलाफ पहले से ही मुचलका पाबंद करने की तैयारी की जा सके। पुलिस ने इस क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के पांच, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के 13, आर्यन ग्रुप के आठ, यूवीएस और दिवाकर ग्रुप के एक-एक छात्र नेता को इस सूची में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की होगी गणना, प्रबंधकीय पदों पर कितनी महिलाएं, होगा सर्वे