राज्य सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
शैक्षिक दिवसों में शिक्षण संस्थान जाने के लिए छात्र-छात्राएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं। उनके किराए की प्रतिपूर्ति परिवहन आयुक्त करेंगे। इस संबंध में शासन ने प्रतिपूर्ति के मद में 66 लाख, 66 हजार रुपये आवंटित कर दिए हैं।
प्रदेश के सभी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बसों में छात्र-छात्राओं को सिर्फ परिचय पत्र दिखाना पड़ेगा।