फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में स्टूडेंट्स की यात्रा मुफ्त

Wed, 22 Jun 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
विज्ञापन
राज्य सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


शैक्षिक दिवसों में शिक्षण संस्थान जाने के लिए छात्र-छात्राएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं। उनके किराए की प्रतिपूर्ति परिवहन आयुक्त करेंगे। इस संबंध में शासन ने प्रतिपूर्ति के मद में 66 लाख, 66 हजार रुपये आवंटित कर दिए हैं।

प्रदेश के सभी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बसों में छात्र-छात्राओं को सिर्फ परिचय पत्र दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सीमा के अंदर भी नहीं देना होगा किराया

- फोटो : demo pic
इतना ही नहीं अगर छात्र शिक्षण संस्थान पहुंचने के लिए एक ही बस में सफर कर रहा है और उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर से बस गुजरती है तो भी किराया नहीं देना पड़ेगा।

प्रदेश शासन ने प्रावधान किया है कि परिवहन निगम को किराए की प्रतिपूर्ति की जाएगी। परिवहन आयुक्त प्रतिपूर्ति धनराशि देंगे। शासन ने छात्र-छात्राओं को परिवहन निगम में मुफ्त यात्रा का प्रावधान इसी वर्ष से किया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घोषणा की थी, इसी आधार पर शासन ने यह योजना बनाई है। प्रतिपूर्ति की पहली किस्त आवंटित की गई है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें