हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे
इसमें हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। सरकार की योजना राज्य के युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की है, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर सहज हों। साथ ही राज्य के भीतर और बाहर आसानी से रोजगार मिल सकें। कौशल विकास से सरकार उनमें स्वरोजगार शुरु करने का आत्मविश्वास भी पैदा करना चाहती है।
कौशल विकास और रोजगार सम्मेलन में रोजगार के नए अवसर, संभावनाएं, राज्य और राज्य से बाहर रोजगार की प्रकृति पर मंथन होगा। साथ ही यह कार्ययोजना भी बनेगी कि किस तरह का कौशल विकास राज्य के युवाओं को दिया जाए ताकि वे रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त कर सकें।
राज्य में 8.50 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार
सेवायोजन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 8.50 लाख से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं। धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोल रखे हैं, लेकिन राज्य के बेरोजगारों की संख्या के हिसाब से सरकारी रोजगार सीमित हैं।
ये भी पढ़ें...आफत बनकर टूटा मानसून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन जोन, पिथौरागढ़ में हालात ज्यादा गंभीर
कौशल विकास और रोजगार विषय पर सम्मेलन प्रस्तावित है। सरकार रोजगार की भावी संभावनाओं की तलाश को यह सम्मेलन करने जा रही है। इसकी तिथि जल्द तय होगी। सम्मेलन में देश भर से नामी राष्ट्रीय संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा। -आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नियोजन