इसी तरह से इस गैंग के बदमाशों ने ऊना में एक गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में करोड़ों की डकैती को घटना को अंजाम दिया था।पता चला कि इस गैंग का सरगना सुभाष निवासी दिल्ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य राज्यों से मिली जानकारी के आधार पर कराटे गैंग का नाम स्पष्ट हो गया।
सुभाष एक सितंबर को खुद अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। जांच में पता चला कि सुभाष ने पंजाब और हिमाचल राज्यों के लिए सतेंद्र पाल को मुखिया बनाया था। सतेंद्र की अगुवाई में ही ऊना में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
इसके साथ ही जांच में पता चला कि इस गैंग ने दिल्ली में भी 51 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस गैंग में ज्यादातर सदस्य पंजाब के रहने वाले हैं। हरिद्वार में भी कुल पांच बदमाशों में से चार मुक्तसर पंजाब के ही बताए जा रहे हैं।