फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लूटकांड: एसटीएफ ने दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियों की मांगी रिमांड, आज होगी सुनवाई

Wed, 24 Apr 2019 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लूटकांड में जेल में बंद दरोगा दिनेश नेगी समेत तीनों पुलिसकर्मियों की तीन दिन की रिमांड मांगी गई है। एसटीएफ विवेचक के प्रार्थना पत्र पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। विवेचक ने रिमांड के लिए लूटा गया बैग बरामद करने का तर्क दिया है। उधर कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा को लेकर कई नई जानकारियां मिली है, जिससे पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक की कार में सवार होकर दरोगा और दोनों पुलिसकर्मियों के प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार से नोटों भरा बैग लूटने के मामले में एसटीएफ जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डिटेल से पुलिसकर्मियों की पूरी करतूत तो उजागर हो गई थी, लेकिन एसटीएफ उनसे लूटा गया बैग बरामद नहीं कर पाई थी। 

पुलिस ने कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु और मनोज अधिकारी को जेल भेजने के बाद नए तथ्य जुटाए थे। इसी आधार पर कई दिन से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में विवेचक की तरफ एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर तीनों पुलिसकर्मियाें की तीन दिन की रिमांड मांगी है, ताकि उनसे लूटा गया बैग बरामद किया जा सके। कोर्ट ने रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि मुकर्रर की है। 

उधर एसटीएफ की जांच पड़ताल में कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा से जुडे़ कई तथ्य सामने आए है, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में शर्मा के मैनेजर से पूछताछ की गई है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें