सहकारी बैंकों में ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, टेलीफोन बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, ई-बैंकिंग की सुविधा नहीं है। इसकी वजह से इन बैंकों के ग्राहकों को अधिकतर लेनदेन शाखा से ही करना पड़ता है।
नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए आरबीआई को प्रस्ताव भेजा गया था। नाबार्ड ने नेट बैंकिंग के लिए बैंकों की शाखाओं का निरीक्षण कर लिया है। अब नाबार्ड के माध्यम से दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। सहकारी बैंकों में इसी वर्ष नेट बैंकिंग सेवा शुरू करने का लक्ष्य है।
-दीपक कुमार, एमडी, राज्य सहकारी बैंक, उत्तराखंड