फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशपुर में बनेगा मिनी स्टेडियम,स्वास्थ्य केंद्र का होगा उच्चीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के नया गाँव स्थित गणेशपुर पहुंचकर 26/11 हमले में शहीद अशोक चक्र विजेता शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद गजेंद्र बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम इस दौरान उन्होंने कारगिल शहीद और सीमा पर शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। साथ ही गणेशपुर में मिनी स्टेडियम बनाने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है, यहां की वीरता और शौर्य की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों का मनोबल बढ़ रहा है। जहां एक ओर केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन देकर लाखों पूर्व सैनिकों बड़ी राहत पहुँचाई है, वहीं दूसरी ओर सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शहीद सैनिकों के सम्मान में ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ आयोजित की जा रही है इस यात्रा का समापन देहरादून के पुरूकुल गांव में बनने जा रहे भव्य सैन्य धाम में किया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। बीते चार महीनों में सरकार ने 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की। जिसमें अब तक 12000 पदों पर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में एनडीए,सीडीएस की तैयारी करने वाले प्रतिभावान युवाओं को मेंस एग्जाम की तैयारी हेतु 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा मार्च 2022 तक सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क माफ किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कर्मचारियों का ध्यान दे रही है। सरकार ने प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी, आशा कार्यक़त्रीयों और उपनल कर्मचारियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2025 उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, सरकार द्वारा बोधिसत्व कार्यक्रम शृंखला चलाई जा रही है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की राय लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने और 2025 तक देश का नंबर वन राज्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, रिटायर्ड ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसौदिया, खेमचंद्र गुप्ता, शहीद गजेंद्र की पत्नी विनीता बिष्ट, सहित पूर्व सैनिक और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
शहीद की पत्नी ने सीएम को ज्ञापन देकर मांगी बेटी के लिए सरकारी नौकरी
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद गजेंद्र सिंह की पत्नी विनीता बिष्ट ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर बेटी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की। जिस पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि इस पर वह विचार करेंगे। कहा कि सरकार शहीदों का सम्मान करती है और जिस सम्मान के हकदार वह है, उसे हर हालत में देगी। शहीद की पत्नी ने कहा कि पति के शहादत के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनके परिवार से एक को सरकारी नौकरी दी जाएगी, लेकिन आज तक इस घोषणा पर कुछ नहीं हुआ है। जिससे वह निराश है। कहा कि सरकार ने शहीद की याद में द्वार तो बना दिया, लेकिन आज तक नौकरी के संबंध में कुछ नहीं किया7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें