अपनी मांगो को लेकर राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के समक्ष धरना प्रदर्शन करते उत्तराखंड एनआईओएस ड?
शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर बीते 50 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस संबंध में संगठन की ओर से शासन-प्रशासन को पत्र लिखा है। संगठन के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि हम बीते 50 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। बावजूद इसके सरकार हमारी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। जिससे गुस्साए प्रशिक्षित बेरोजगारों ने आमरण अनशन का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को शासन-प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इस दौरानप पवन कुमार, रेखा बाराकोटी, स्वाति त्यागी, बीना ठाकुरी, पंत, उमेश आर्या, अभिषेक, भावना, पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद