रोटरी क्लब द्वारा आयोजित टैलेंट प्रतियोगिता में सेंट लारेंस स्कूल पहले और मसूरी गर्ल्स इंटर काल
- फोटो : MUSSOORIE
रोटरी क्लब की इंटर स्कूल टैंलेट प्रतियोगिता में सेंट लारेंस स्कूल पहले और मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज दूसरे स्थान पर रहा। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शहर के पांच स्कूलों के छात्रों ने शिरकत की। उद्घाटन सेंट लाँरेस की प्रिंसिपल फातिमा और कार्यक्रम के जज ने संयुक्त रूप से किया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष अर्जुन कैंतूरा ने कहा कि प्रतियोगिता में स्कूलों के छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के संयोजक बीएसएफ के रिटायर आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के बारे में बताया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में नुपूर कर्णवाल कैंतूरा, वर्षा राणा,नीतिश मोहन अग्रवाल ने निभाई। इस अवसर पर संजय जैन, रिटायर आईजी मनोरंजन त्रिपाठी,अश्विनी मित्तल, मनमोहन कर्णवाल, शैलेन्द्र कर्णवाल, विपूल मित्तल, डीके जैन,दलीप अग्रवाल मौजूद रहे । संवाद