फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरे का दरवाजा खोलते ही...

Sun, 31 Mar 2019 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने शनिवार देर शाम एक होटल से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापा मारा, लेकिन कमरे का दरवाजा खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


वहां सेक्स रैकेट की बजाय सट्टे लगाने के आरोपी मिले। पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2600 रुपये की नकदी मिलने पर उनका संबंधित धारा में चालान कर दिया गया।

शनिवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि गैस प्लांट चौकी क्षेत्र के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले भारी संख्या में एकत्र हुए आमजन हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने जब होटल के कमरों को खंगालना शुरू किया तब सेक्स रैकेट का संचालन न होने की बात सामने आई।

एक कमरे में मौजूद दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों को पकड़कर स्थानीय पुलिस चौकी ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जुगनू पुत्र राव पुत्र दिलशाद और शहबान पुत्र पप्पू निवासीगण गांव सलेमपुर रानीपुर बताया।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों का चालान संबंधित धारा में कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें