फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में होगा बाघों का ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड

Sat, 08 Mar 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बाघ और तेंदुए का भी अब ऑपरेशन हो सकेगा। इसके लिए जंगलात वन्यजीवों के लिए खास आपरेशन थियेटर बनाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में लोकसभा के महामुकाबले का मंच सजा

इलाज से जुड़े अन्य आधुनिक तकनीक और संसाधन भी जुटाए जाएंगे। इस योजना को वन मुख्यालय ने हरी झंडी मिल गई है।

कई प्रभागों को मिले उपकरण
बाघ, तेंदुए को रेस्क्यू (बचाव अभियान) करने के तरीके में जंगलात ने सुधार किया है। आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ भी कई प्रभागों में मिल गए हैं, पर घायल या बीमार वन्यजीव को सुरक्षित पहुंचाने के बाद इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।

पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

केवल नैनीताल चिड़ियाघर या रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में ही कुमाऊं से आने वाले वन्यजीवों का थोड़ा-बहुत इलाज हो पाता है। ऐसे में जंगलात ने नैनीताल जू और रानीबाग रेस्क्यू सेंटर को अपग्रेड करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


सर्जरी की होगी व्यवस्था
इसके तहत पहले चरण में वन्यजीवों की सर्जरी करने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे वन्यजीव के घायल एवं बीमार होने पर तत्काल सर्जरी कर जान बचाई जा सके।

पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन

नैनीताल वन प्रभाग डीएफओ डा. तेजस्विनी पाटिल कहती हैं कि इसी तरह अन्य आधुनिक चिकित्सीय संसाधन भी जुटाए जाएंगे। बीमार वन्यजीवों का मैनेज करने आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्य के लिए गौला कार्पस से राशि देने को मुख्यालय तैयार हो गया है। जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


रेड पांडा और ब्ल्यू शीप जल्द जू में
नैनीताल चिड़ियाघर में जल्द ही रेड पांडा और ब्ल्यू शीप जल्द दिखाई देंगे। ये दोनों वन्यजीव दार्जिलिंग चिड़ियाघर से मिलेंगे। जू निदेशक डा. पाटिल ने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बस सेंट्रल जू अथॉरिटी के निर्देश के तहत दार्जिलिंग चिड़ियाघर के निदेशक को एक निरीक्षण हमारे चिड़ियाघर का 13 मार्च को निरीक्षण करना है।

इसके बाद यह वन्यजीव हवाई जहाज से पहुंच जाएंगे। यह वन्यजीव आगामी पर्यटन सीजन में खास आकर्षण का केंद्र होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें