फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को सोमवती अमावस्या, इस मुहूर्त में स्नान होगा शुभ

Sun, 03 Jul 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गंगा स्नान
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या का स्नान सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र में प्रारंभ होगा। रविवार की रात मृगशिरा नक्षत्र समाप्त होते ही मुहूर्त प्रारंभ हो गया। सोमवार को सांय 6.32 बजे तक स्नान का मुहूर्त बना रहेगा।
विज्ञापन


रविवार की रात 8.04 बजे मृगशिरा नक्षत्र समाप्त हुआ और आर्द्रा नक्षत्र लग गया। चंद्रमा के रात नौ बजे मिथुन राशि में  प्रवेश करते ही मुहूर्त प्रारंभ हुआ। यह पर्व काल सोमवार की देर शाम तक बना रहेगा। परिणाम स्वरूप रविवार की रात से स्नान शुरू हो जाएगा।

सोमवती अमावस्या पर स्नान, दान और श्राद्घ का विशेष महत्व है। सवेरे गंगा स्नान कर हजारों महिलाएं नगर में फैले पीपल के वृक्षों की 108 परिक्रमाएं करेंगी। अनेक प्रकार के पदार्थ दान दिए जाएंगे।
विज्ञापन


महिलाएं हरकी पैड़ी सहित गंगा तटों पर उद्यापन भी करेंगी। कुशावर्त और नारायणी शिला पर नारायणी पितृ कर्म संपन्न कराए जाएंगे। स्नान के लिए यात्रियों का हरिद्वार आना रविवार शाम से शुरू हो गया। पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से अधिक संख्या में यात्री पहुंचे हैं।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें